फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय पर प्रमाण पत्रों की आख्या न देने वाले राजस्व उप निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ई-डिस्ट्रिक्ट समिति की बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रमाणपत्रों की आख्या न देने वाले राजस्व उप निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने एडीएम को सभी राजस्व उप निरीक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से जारी प्रमाणपत्रों से 94 लाख की आय प्राप्त हुई है। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. आरती ढौडियाल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम फिंचाराम चौहान, डीईआईओ सौरव रतूड़ी, ईडीएम हरेंद्र शर्मा, सेवायोजन अधिकारी विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें