फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फकोट में 2.81 करोड़ की लागत से बने सदन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। फकोट में आयोजित बीडीसी बैठक में शिरकत करने पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने 2.81 करोड़ की लागत से बने विकास सदन का लोकार्पण किया। नव निर्मित विकास सदन में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। पंचायत प्रतिनिधियों को इमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक मुख्यालय फकोट में आयोजित बीडीसी बैठक विधानसभा के सभागार की तर्ज पर बनाए गए विकास सदन में आहूत की गई। नए सदन में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। भवन में दर्शक दीर्घा के साथ ही 80 लोगों के बैठने की क्षमता का छोटा मिटिंग हॉल, प्रमुख व बीडीओ कार्यालय और अतिथि कक्ष के साथ ही पार्किंग भी बनाई गई है। बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि जिले को कृषि कार्यों के लिए छह करोड़, औद्यानिक विकास के लिए तीन करोड़ और घेरबाड़ के लिए एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार ने कृषि विकास के लिए 1500 करोड़, औद्यानिक विकास को 700 करोड़ अवमुक्त किए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि महिलाओं और युवकों के समूह बनाकर सामूहिक खेती को प्रोत्साहन दें। उत्पाद बिक्री के लिए प्रथम चरण में चंबा और नरेंद्रनगर में छोटी मंडी बनाई जाएगी। सदस्यों ने ऑलवेदर का मलबा बस्ती और खेतों के आसपास डालने पर रोक लगाने की मांग की।
बैठ में प्रमुख विनिता बिष्ट, डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटगाई, पीडी भरतचद्र भट्ट, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, बीडीओ विम्मी जोशी, ज्ञान सिंह रावत, वीर सिंह रावत, अनिल भंडारी, धूम सिंह नेगी, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सीवीओ डा. पीएस रावत, डीएचओ डा. डीके तिवारी, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें