फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहां होटल में खोला गांव के युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की केमर पट्टी के अंतर्गत ग्राम खोला निवासी एक युवक की दुबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक के साथी उसका शव लेकर दो-तीन दिन में घनसाली पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

केमर क्षेत्र के ग्राम खोला निवासी शिव सिंह (26) पुत्र गोविंद सिंह दुबई के शाहजहां स्थित एक होटल में नौकरी करता था। वहां 16 जनवरी को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर ढाई बजे वह होटल में मृत मिला। बताया गया है कि शिव सिंह डेढ़ माह पहले ही नौकरी के लिए हैदराबाद से दुबई गया था। युवक के चचेरे भाई रणजीत सिंह ने बुधवार को परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी अनीता देवी और मां सौणी देवी गहरे सदमे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें