फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। कलक्ट्रेट अधिष्ठान के संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन करने सहित सात सूत्री मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। हड़ताल के चलते कलक्ट्रेट में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। मांग के समर्थन में कर्मियों ने धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष मेहर सिंह नेगी ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। पिछले कई समय से मांगें लटकी हुई हैं। धरने पर सुखवीर सिंह रावत, ओम प्रकाश बहुगुणा, रमेश सकलानी, धीरेंद्र सिंह पुंडीर, शीशपाल सिंह नेगी, प्रकाश लाल, कृपाल सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, दिनेश गुसाईं, राजेश रमोला, अवतार सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, गोदांबरी डबराल व राकेश भट्ट बैठे रहे।
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
उत्तरकाशी। आंदोलित कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में संगठन के अध्यक्ष कीर्ति दत्त भट्ट, नागेंद्र नेगी, राकेश चौहान, सुरेश खंडूड़ी, रमेशचंद्र, भागवत पंवार, बीना अवस्थी, भारती नौटियाल, सुनील नौटियाल आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग और थराली में क्रमिक अनशन जारी
कर्णप्रयाग/थराली। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कर्णप्रयाग और थराली तहसील परिसर में दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। कर्मियों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उनकी न्यायोचित मांगों की ओर सकारात्मक प्रयास नहीं किए जाने से कर्मियों में रोष है। कर्णप्रयाग में क्रमिक अनशन करने वालों में जेपी पुरोहित, मैराज साधिक, राजेश सती, मंजू नेगी और बलवीर लाल मौजूद थे। जबकि थराली में तोता कृष्ण जोशी, शिवराज सिंह रावत, कलम सिंह नेगी, कुलदीप सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह भंडारी, सुलोचना रावत और दिनेश पंत मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो

कलक्ट्रेट कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
गोपेश्वर। सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गांवों पर कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में कर्मियों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री राकेश सिंह नेगी, मदन सिंह, अब्बल सिंह, राकेश सिंह, किशोर चौहान, मंजू रौथाण और जगमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें