नई टिहरी (ब्यूरो)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषक मेले को लेकर उप निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला ने मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि 26 दिसंबर को टिहरी विधानसभा के किसानों के लिए जिला मुख्यालय के केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में कृषक मेला आयोजित किया गया है।
उप निबंधक सहकारिता शुक्ला ने सहकारिता एवं जिला सहकारी बैंक के कर्मियों को निर्देश दिए कि मेले में जरूरतमंद किसानों को ही ऋण दिया जाए। 29 दिसंबर को घनसाली और थत्यूड़ में भी कृषक ऋण मेला लगेगा। इस मौके पर डीसीबी के डीजीएम सौ सिंह, टीएस खाती, सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी दीपक बर्त्वाल, यशवंत भंडारी आदि मौजूद थे।