घनसाली (टिहरी)। युवा कल्याण विभाग की पहल पर बृहस्पतिवार को युवा महोत्सव आयोजित किया गया। लोक गीत में विद्या मंदिर घनसाली और एकांकी में जीजीआईसी घनसाली की टीम प्रथम रही।
युवा महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने किया। कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को उचित अवसर देने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने कहा कि संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार ब्लॉक स्तर पर ऐसे आयोजन कर रही है।
लोक गीत की प्रतियोगिता में विद्या मंदिर प्रथम, जूनियर हाईस्कूल जखन्याली द्वितीय रहा। लोक नृत्य में विद्या मंदिर घनसाली प्रथम और बालिका इंटर कॉलेज घनसाली द्वितीय रही। एकांकी में जीजीआईसी घनसाली प्रथम और विद्या मंदिर द्वितीय रहा। इस मौके पर प्रकाश रावत, दिनेश सेमवाल, नीलम रमोला, एसएस रावत, डीएस नेगी, अनिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।