फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति की मांग को लेकर बच्चों सहित डटे रहे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर कुनेर गांव निवासी गजेंद्र सिंह मंगलवार को दूसरे दिन भी अपने दो बच्चों के साथ सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर डटा रहा।
विज्ञापन

दो जून 2016 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्रसव के दौरान कुनेर गांव निवासी गजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी देवी और बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाया था। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य महानिदेशक को मृतका के पति को विभाग में चतुर्थ श्रेणी पर नियुक्ति देने का आदेश दिया था। गजेंद्र सिंह का कहना है कि मानवाधिकार आयोग और स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश के बावजूद सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी उन्हें नियुक्ति देने में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं। कहा जब तक नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना देने वालों में उनके बच्चे रोहित, किरन, भाई जय सिंह, बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली, सुशील पांडेय और मनवीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें