फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने पर चार महिलाओं को किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। राजकीय इंटर कालेज म्याणी में रमसा के तहत आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में चार महिलाओं को सम्मानित किया गया। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला को प्रोत्साहित कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

जीआईसी म्याणी में आयोजित बालिका प्रोत्साहन कार्यक्रम में क्षेत्र की उन महिलाओं को प्रेरणा का स्रोत मान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से अपना नाम रोशन किया है। इनमें राजनीति में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, लोक गायिका रेशमा शाह, पशु चिकित्सक डा. कोमल बिजल्वाण, प्रबंधक प्राइवेट कंपनी सुषमा पंवार शामिल रही। मीरा सकलानी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देना पड़ रहा है। लोक गायिका रेशमा शाह ने कहा कि बेटियां भीड़ में खोने के लिए नहीं हैं, उन्हें भीड़ से अलग संघर्ष करके अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि बेटियां समाज का आईना हैं, आज बेटियां देश ही नहीं विदेश में भी अपने दम पर आगे बढ़ कर नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक प्रजापति नौटियाल, मीनाक्षी गौड़, दिनेश पंवार, प्रधान मीरा कैंतुरा, चैन सिंह कंडारी, खजान चौहान, सुशील कुमार, दयाल सिंह बिष्ट, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें