नई टिहरी। कबड्डी एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में आईटीआई टिहरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार ग्रामीण को पराजित कर विजेता बना। प्रतियोगिता में राज्यभर के आठ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर पहले सेमीफाइनल मैच में हरिद्वार ग्रामीण ने हरिद्वार शहर, दूसरे में आईटीआई टिहरी ने विद्या मंदिर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आईटीआई नई टिहरी ने हरिद्वार ग्रामीण को हराया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टेडियम में मैच खेल रहे खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे रूबरू हुए।
पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने प्रतियोगिता का समापन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी भेंट की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अमित राठी, जिलाध्यक्ष अंकित, सचिव देवेंद्र राणा, सतीश शर्मा, भीम निराला, हनुमंत महर, अशोक हल्दिया आदि मौजूद थे।