फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान से बनाई सड़क को चार लाख की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। श्रमदान कर बनाई गई थौलधार-ठांगधार मोटर मार्ग के अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक निधि से चार लाख रुपये की मांग की है। लोगों ने बताया कि छोटे वाहनों के संचालन के लिए कई जगहों पर दीवार लगाने और कटिंग करने की जरूरत है। कुछ मदद मिलती है, तो छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर काश्तकार नकदी फसलों को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

थौलधार-ठांगधार मोटर मार्ग का अवशेष कार्य पूरा करने के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने पर दो माह पहले ग्रामीणों ने श्रमदान कर चार किमी सड़क का निर्माण किया था, लेकिन सड़क को छोटे वाहनों के संचालन के लिए अभी सड़क के सुधारीकरण की जरूरत पड़ रही है। जिसमें कई जगहों पर कटिंग पूरी करने और दीवार लगाने की जरूरत है। उस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीणों ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पत्र भेजकर चार रुपये की मांग की है। प्रधान राजेश भट्ट और भैंसकोटी के क्षेत्र पंचायत सदस्य परिपूर्णानंद सकलानी ने बताया कि लंबे समय से चार किमी सड़क के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने पर आसपास गांव के लोगों ने श्रमदान कर चार किमी सड़क बनाई थी। लेकिन अब भी सड़क छोटे वाहनों के आवागमन के लायक नहीं बन पाई है। विधायक निधि से चार लाख रुपये मिल जाते हैं, तो पहाड़ कटाने के साथ ही पुस्ता लगाकर छोटे वाहनों के लायक बनाई जा सकती है। सड़क बनने से कोट, क्यूलागी, थौलधार, बडवालगांव, नेरी, बरनू और भैंसकोटी के काश्तकार नकदी फसल आसानी से चंबा और देहरादून मंडी तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राशि मिलने पर सड़क को जल्द तैयार किया जा सकता है। विधायक प्रीतम पंवार ने ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें