फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे दो युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले से दो कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। दल के संगठन मंत्री अंकित सिंह बंठवाण ने बताया कि बजरंग दल का राष्ट्रीय सम्मेलन तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है। जिसमें टिहरी जिले से दल के सचिन रमोला और विनय तिवारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें राम मंदिर निर्माण, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 को हटाने और गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने आदि चार प्रस्ताव प्रमुखता से रखे जाएंगे। विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र गैरोला ने बताया कि विहिप की ओर से दो नवंबर को रक्तदान दिवस मनाएगा। चार और पांच नवंबर को सरस्वती विद्या मंदिर में जिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग होगा। उसके बाद 19 नवंबर से जिले में भर्ती अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें