फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों को नवाजा पंचायत श्री सम्मान से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। पंचायतों में बेहतर कार्य करने वाले पांच पंचायत प्रतिनिधियों को भूदेव लखेड़ा स्मृति मंच की ओर से 2017 का पंचायत श्री सम्मान से नवाजा गया। टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में मंच की ओर से आयोजित पंचायत श्री सम्मान समारोह का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राजपुर विधायक खजानदास, पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने कहा कि पंचायतों को मजबूत करने में जो कार्य लखेड़ा ने किया, वह आज परिणीत हो रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को त्रिस्तरीय पंचायतों में एक समाज बजट आवंटन करना चाहिए। पूर्व मंत्री खजानदास ने कहा कि उन्होंने राजनीति स्व. लखेड़ा से सीखी है। पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने भी उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्मृति मंच की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी (जाखणीधार), पूर्व प्रमुख गीता रावत (जौनपुर), सब्बल सिंह राणा, सरदार सिंह पुंडीर और दिनेश लाल को पंचायतश्री सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, सोबन सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, कुलदीप पंवार, खुशीलाल, दर्शनी रावत, शांति शाह, नरेंद्र चंद रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें