नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक के विद्यालयों की अलग-अलग वर्ग की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में कुलदीप, रेखा, दलीप, रोहित, रिंकी, कल्पना व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल करने में कामयाब रही।
इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, विपिन सिंह द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग 1500 मीटर रेस में इंटर कॉलेज जाजल मनवीर नेगी, पूर्वाला के विपिन और नरेंद्रनगर के सचिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गोला फेंक में पूर्वाला के विकास प्रथम, पूर्णानंद कालेज के चंदन भारद्वाज द्वितीय व चाका के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में कुलदीप प्रथम, धीरज सिंह द्वितीय और जगत सिंह तृतीय रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राम किशन सकलानी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीईओ ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य और खेल संयोजक शशि भट्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, एसपी जोशी, महेश पालीवाल, कुंवर सिंह राणा, रफीक अहमद, चंद्रदेव नौटियाल आदि रहे।