फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ कैंपटी में भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग। कैंपटी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची।
विज्ञापन

कथा वाचक लवदास महाराज ने कहा कि भागवत कथा स्वर्ग का अमृत है, जो इसे एक बार सुन ले उसके सभी पाप दूर हो जाते हैं। कहा कि कथा जीवन जीने की कला है, जिसने इसका प्रसाद ग्रहण कर लिया उसका जीवन सफल हो जाता है। मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह पंवार समेत कथा प्रेमियों ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद ने कर मधुर संगीत की धुन पर प्रभु भक्ति में लीन दिखे। वहीं 12 अगस्त को कथा के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आहूत किया जाएगा, जिसमें देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सक एवं तकनीशियनों की टीम मौजूद रहेगी। इस मौके पर प्रधान विनीता पंवार, किशन पंवार, प्रेम सिंह पंवार, राजेंद्र पंवार, शूूरवीर सिह, जगत पंवार, मुकेश पंवार, चंदर सिंह, विरेंद्र पंवार, राजेंद्र नौटियाल, आनंद तोमर, विनोद नौटियाल, नरेश नौटियाल, बलदेव रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें