चंबा (टिहरी)। न्यूजीलैंड में बसे थौलधार ब्लॉक के तिखोन गंाव के डा. उपेंद्र सकलानी की ओर से इंटर कॉलेज ठांगधार को 40 सेट मेज, कुर्सी और एक कंप्यूटर दिया गया।
शनिवार को स्कूल में डा. सकलानी का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ चंबा शैलेंद्र चौहान ने कहा कि बेहतर समाज निर्माण के लिए जो पहल डा. सकलानी ने शुरू की है अन्य लोगों को भी इससे सीख मिलेगी। प्रधानाचार्य माधवानंद नौटियाल ने डा. सकलानी को स्मृति चिह्न भेंट किया। डा. सकलानी ने बताया कि उनकी संस्था उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ न्यूजीलैंड ने वर्ष 2013 की आपदा के समय 15 हजार डॉलर की आर्थिक सहायता की थी। संचालन सुशील तिवारी ने किया। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र नेगी, राजेश रमोला, सुरेश रतूड़ी, बालगोविंद रतूड़ी, बिजेंद्र सिंह राणा, प्यारे लाल डबराल, अनिल श्रीवास्तव, विशालमणी व्यास आदि उपस्थित रहे।