फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में 130 शोध पत्र हुए प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य डा. यशपाल नेगी का उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में शोध समन्वयक का दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्हें विवि ने विशेषतौर पर पीएचडी प्रोग्राम के लिए यह जिम्मेदारी दी थी। उनके कार्यकाल में विभिन्न विषयों में पंजीकृत 130 शोधार्थियों ने शोध कार्यों से संबंधित पत्र व पेटेंट प्रकाशित कराए।
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 के यूटीयू ने उन्हें एचएम कॉलेज के साथ-साथ शोध समन्वयक पीएचडी प्रोग्राम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। विवि में पंजीकृत शोधार्थियों की ओर से समय-समय पर उनके सानिध्य में 130 शोध निबंध मूल्यांकन के लिए विवि के पीएचडी अनुभाग में प्रस्तुत किए। शोध निबंधों में से मूल्यांकन के बाद 74 शोधार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, जबकि 56 की मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें