फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामरीधार में शुरू हुआ 12 दिवसीय हुणकोट मेला

विज्ञापन
नई टिहरी के लामरीधार में हुणकोट मेले का शुभारंभ करती ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार स्टेडियम में 12 दिवसीय हुणकोट महादेव विकास मेला शुरू हुआ। मेले में बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन को कई तरह के आयोजन किए गए हैं। साथ ही सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को शुरू हुए मेले का ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सराहनीय प्रयास से लंबे समय से विकास मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला संयोजक व क्षेत्र पंचायत सदस्य कांतिराम पथरियाल ने बताया कि कई वर्षों से विकास मेला लगाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न मनोरंजन परक कार्यक्रम से लेकर विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी जाती है। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख आशाराम थपलियाल, प्रधान शीला कुमाईं, जय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संध्या चौहान, भाजपा महामंत्री हर्षमणी सेमवाल, विजय हटवाल, विक्रम उनाल, मार्केडे कोहली, दर्शन लाल, दर्मियान भंडारी, हरीश देशवाल, दिनेश चौहान, पुरुषोत्तम, क्षत्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें