फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक पढ़ा रहे 141 छात्रों को

Sun, 24 Jan 2016 06:22 PM IST
लंबगांव (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग स्कूलों में मानकों के अनुरूप शिक्षक नहीं भेज रहा है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक स्कूल सौड़ और बणकुंडाली में जहां कुल आठ-आठ छात्रों पर दो-दो शिक्षक नियुक्ति किए गए हैं, वहीं 141 छात्रों को पढ़ाने के लिए भी दो ही शिक्षक तैनात किए गए हैं। अभिभावकों ने डीईओ को भेजे ज्ञापन में मानकों के अनुरूप शिक्षक भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

उपली रमोली के रैका प्राथमिक स्कूल में 141 और महरगांव प्राथमिक स्कूल में 81 छात्र-छात्राएं हैं। इन स्कूलों में दो-दो शिक्षक ही कार्यरत हैं, जबकि भदूरा पट्टी के प्राथमिक स्कूल सौड़ और बणकुंडाली में मात्र आठ-आठ छात्र हैं। वहां भी दो-दो शिक्षक कार्यरत हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट, पूर्व प्रधान विशन सिंह बिष्ट ने बताया कि शिक्षा विभाग से मानकों के अनुरूप शिक्षक भेजने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षक नहीं भेजे गए, तो बीईओ दफ्तर में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें