फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदी गांव तक सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

Sat, 23 Jan 2016 07:24 PM IST
लंबगांव (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय से 105 किमी दूर जंगल के बीच बसे सौंदी गांव तक सड़क बनाने के लिए वन विभाग की एनओसी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उपली रमोली में तीन हजार की आबादी वाले ग्राम सौंदी के लोग वर्षों से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन छह किमी तक पूरा जंगल होने से फॉरेस्ट की एनओसी नहीं मिल पा रही थी। जिससे गांव के लोगों को तीन किमी पैदल नापना पड़ रहा था। यही नहीं ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि लंबी जद्दोजहद के बाद वन विभाग ने सौंदी को सड़क से जोड़ने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मौल्या बैंड से सौंदी तक छह किमी सड़क की डीपीआर तैयार की गई है। रविवार को जब ग्रामीणों को एनओसी मिलने की खबर मिली, तो वे खुशी से झूम उठे। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल चौहान, आनंद पंवार, बद्री पंवार, उम्मेद लाल, सूरत सिंह राणा, कार्तिक लाल, पूर्व प्रधान चैत सिंह, मनोज सिंह आदि ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें