फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूल के बच्चे पहनेंगे खादी की यूनिफॉर्म

Sun, 10 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खादी
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोलर पावर से कताई चर्खे चलेंगे। इसके लिए शुरूआत में 230 न्यू मॉडल चर्खों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं इस साल 1330 उद्योग लगाकर आठ हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यह कहना है खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार झा का। 
विज्ञापन


आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने राज्य कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देहरादून और हल्द्वानी स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में इस साल आठ हजार लोगों को विभिन्न उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। खादी को बढ़ावा दिया जा सके इसके लिए देश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को खादी की स्कूल ड्रेस दी जाएगी। 

स्वास्थ्य एवं रेल मंत्रालय को भी खादी के बेड शीट, तौलिये आदि उपलब्ध कराए जाने प्रस्तावित हैं। सीईओ ने कहा कि बच्चों को खादी की स्कूल ड्रेस को लेकर शिक्षा विभाग जो भी रेट तय करेगा उस पर आयोग बच्चों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की बने युवाओं की पहली पसंद, खुलेंगे आठ शोरूम

खादी
अरुण कुमार झा ने कहा कि बदलते दौर में खादी ग्रामोद्योग की ओर से कपड़ों को लेकर इस तरह की छवि बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि खादी के कपड़े बुजुर्ग और नेताओं के ही नहीं बल्कि युवाओं की भी पहली पसंद बनें। उन्होंने कहा कि देश में खादी के आठ शोरूम हैं। जो संडे को भी खुले रहेंगे। 

सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के ब्रांड एंबेसडर हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य निदेशक ओमप्रकाश, अपर निदेशक एससी नौटियाल, असद मलिक, वीरेंद्र उनियाल, गगन तिवारी आदि मौजूद रहे। 

बायो गैस के पांच सौ प्लांट लगेंगे
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार झा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड में बायो गैस के करीब पांच सौ प्लांट लगेंगे। बायो गैस प्लांट से लोगों को गैस की सुविधा के साथ-साथ बिजली भी मिल सकेगी। खादी का प्रयास है कि ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें