फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कांग्रेस विधायक का 'शर्मनाक' वीडियो हुआ वायरल

Sun, 10 Apr 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिससे राज्य में चल रही राजनीतिक हलचल और गरमा गई है।
विज्ञापन


पहले पत्नी के साथ रिवाल्वर हाथ में लेकर ठुमके लगाते खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक और नया वीडियो वायरल हुआ है। नए वीडियो में चैंपियन रुड़की स्थित आवास पर नर्तकियों के डांस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

अलग अंदाज और शौक के लिए मशहूर चैंपियन एकबार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के यहां महफिल सजी थी, जिसमें नर्तकियां बुलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठुमके लगाते नजर आए चैंपियन और उनके समर्थक

प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
नर्तकियों के साथ चैंपियन और उनके समर्थक भी ठुमके लगाते नजर आए थे। शनिवार को दिन में यह वीडियो वायरल होने के बाद तमाम इलेक्ट्रानिक चैनलों ने भी इसको चलाना शुरू कर दिया।

नाच गाने का यह वीडियो जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पास पहुंची तो उन्होंने इसे सियासत में बदनाम करने की साजिश करार दिया।

उनका कहना है कि वायरल हुआ वीडियो उन्होंने देखा है। यह दिसंबर माह का वीडियो है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण परिवेश से जुड़े व्यक्ति हैं और बेटे के जन्मदिन पर मैनपाल बसेड़ा ग्रुप का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें नर्तकियां भी शामिल थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को एडिट कर सोची समझी साजिश के तहत वायरल किया गया है, लेकिन जनता सब जानती है, इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें