शक्तिमान (घोडे़) की कृत्रिम टांग अमेरिका से बनकर आएगी। विदेशी महिला सर्जन ने शनिवार को टांग का नाप लेकर अपने दोस्त को भेज दिया। अत्याधुनिक तकनीक की यह टांग आठ से दस दिन में बनकर तैयार होगी।
अमेरिकी सर्जन जैनी मेरी वॉन ने अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार कर दो दिन और रहने की सहमति दे दी है। पुलिस मान रही है कि सर्जन की मौजूदगी में शक्तिमान को बेहतर इलाज दिलाने में मदद मिलेगी।
शक्तिमान के उपचार के मामले में पुलिस और सरकार किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। टांग काटने के बाद अब उसके घावों को सुखाने की चुनौती है। प्रयास है कि शक्तिमान ज्यादा समय बैठा अथवा लेटा रहे।