फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी, प्राचार्य करता है शारीरिक शोषण

Wed, 11 Sep 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, पोखरी/चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्रा ने प्राचार्य पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं, बुधवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी एसडीएम पोखरी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'

छात्रा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय का वातावरण दूषित कर रहे हैं। उनके द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं को परेशान किया जाता है। इसलिए उनके खिलाफ शीघ्र कोई कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


स्थानांतरित किए जाने की मांग
वहीं महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रा ज्योति, कविता, रश्मि, शालिनी, प्रियंका, महेंद्र सिंह, संतोष, विकास, संजय, नागेंद्र आदि शामिल थे।

पढें, सरकार को महंगी पड़ गई केदारनाथ पूजा

इधर, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि छात्रों की शिकायत पर उच्च शिक्षा निदेशक को लिखा जा चुका है। शीघ्र मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्राचार्य ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें