फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचने के बाद लोगों को निगल गई 'धरती' !

Wed, 04 Sep 2013 08:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
16-17 जून की आपदा के बाद लापता लोगों का रहस्य और गहराता जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें सुरक्षित बचाए लोग अब तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ऐसी ही एक महिला की तलाश का आदेश ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी दिनेश पारासर का दावा है कि सेना ने अपने रेस्क्यू अभियान के तहत बचाए गए लोगों की फोटो जारी की है। ऐसी ही एक फोटो में उसकी भाभी विमला पारासर को सैनिकों के साथ आगे बढ़ते देखा जा सकता है।

पढ़ें, आपदा राहत सामग्री पर हॉस्टल के छात्र कर रहे मौज

इसके बाद से विमला पारासर का अब तक कोई पता नहीं लगा है। दिनेश ने इस मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने एमपी सरकार को उक्त महिला समेत अन्य लापता लोगों की तलाश का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अब एमपी सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश की कापी के साथ एक पत्र और फोटो उत्तराखंड सरकार को भेजकर महिला की तलाश को कहा है।

पढ़ें, आपदा पीड़ित ऐसे पा सकते हैं राहत

असल सवाल यह है बचने के बाद भी महिला आखिर गई कहां। यह सवाल उन लोगों को भी मथ रहा है जो 17 जून के बाद एक बार अपने परिजनों से फोन पर तो संपर्क में तो आए, लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं लगा।

पहले भी आए ऐसे मामले
गुजरात के बड़ौदा की रहने वाली श्रीमती प्रज्ञा जयेश कुमार (51) को केदारनाथ से रेस्क्यू करके हर्षिल लाया गया। सेना ने 22 जून को एक तस्वीर जारी की। इसमें यह महिला दिखाई दे रही है।

पढ़ें, उत्तराखंड को आपदा से उबारेगी ये तकनीक

महिला के साथ उसकी बहन बीना रोहित (54) भी थीं, लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा पचासों और लोगों ने अखबारों में सूचना प्रकाशित कराई है कि रेस्क्यू आपरेशन के बाद उनकी परिजनों से बातचीत हुई, लेकिन बाद में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


नहीं चला व्यापक अभियान
सरकार ने लापता लोगों की खोज के लिए कोई व्यापक अभियान अब तक नहीं चलाया है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार को इस दिशा में भी काम करना होगा।

यह अलग बात है कि सरकार ने आपदा में लापता लोगों को मृत मानकर राहत राशि देने का काम शुरू कर दिया है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें