फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, सट्टा बाजार बेकरार

Tue, 10 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रुपया
विज्ञापन
विधानसभा में आज (मंगलवार) होने वाले फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत बहुमत साबित कर पाएंगे या नहीं। ये भी किसी को पता नहीं हैं। शह-मात के इस खेल पर सट्टे का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


कहीं हरीश रावत की प्रतिष्ठा पर दांव लगाया जा रहा है तो कहीं भाजपा की तीरदांजी पर भरोसा जताया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर हो रही सट्टेबाजी की पुलिस को भनक नहीं है।

18 अप्रैल से प्रदेश में राजनीतिक उठापठक चली आ रही है। तब से अब तक कई बार कांग्रेस तो कभी भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दी।
विज्ञापन

आखिरकार फ्लोर टेस्ट की घड़ी आ ही गई

uttarakhand assembly
हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने में किसी दल ने कंजूसी नहीं बरती। कुर्सी की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद आखिरकार फ्लोर टेस्ट की घड़ी आ ही गई।

दोनों दलों के अलावा आम लोगों के अपने-अपने गणित हैं। लेकिन सट्टेबाजों को इसमें भी अपार धन नजर आ रहा है। हरीश रावत के बहुमत साबित करने को लेकर शहर में सट्टेबाजी का दौर चल रहा है।

इस संबंध में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें