फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख लें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। एपी बहुगुणा पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के सहयोग से राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। संस्कृति शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति को लेकर स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर वेबिनार में उच्च शिक्षण संस्थाओं के वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

वेबिनार का शुभारंभ मुख्य अतथि दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया। मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विवि दिल्ली के शोध विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिव शंकर मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार विश्व के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. संजय कुमार, डा. जितेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें