रुद्रप्रयाग में नमो नवमतदाता कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेश के&
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भारत को विश्वगुरु और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है।
भाजपा युवा मोर्चा के नमो नव मतदाता सम्मेलन में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि युवा देश की रीढ हैं। क्षेत्र और राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं को मतदाता के रूप में महत्वपूर्ण निर्णय लेना आवश्यक है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2016 से शुरू हुई 12 हजार करोड़ से चारधाम के 889 किलोमीटर के सफर को सुगम बनाने वाली ऑल वेदर परियोजना लगभग पूर्ण हो गई है। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कंडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरमदेई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, दिनेश उनियाल, विकास डिमरी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी पंकज कप्रवाण, जिला महामंत्री युवा मोर्चा आशीष कंडारी मौजूद थे। संवाद