फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय योग संगठन, जिला इकाई ने प्रदेश सरकार से योग को विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कैंतुरा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षितों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मनुज गोयल से भेंट की। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया। प्रशिक्षितों का कहना है कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त किए 10 से 17 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक प्रदेश सरकारें उनके लिए रोजगार मुहैया नहीं करा पाई हैं। योग को विषय के रूप में संचालित करने को प्रदेश सरकारों द्वारा वर्ष 2010, 2014 व 2016 में कैबिनेट में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है लेकिन मामला इससे आगे नहीं बढ़ पाया है। योग प्रशिक्षितों ने सरकार से 22 अगस्त से शुरू हो रहे विस सत्र में योग शिक्षा व योग प्रशिक्षितों को रोजगार पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाए। योग प्रशिक्षितों ने रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत को ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र रावत, चंद्रशेखर, देवकी नंदन बमोला, आरके बिष्ट, बृजेश सेमवाल, भवानी लाल, आशीष बत्र्वाल, अरविंद शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें