फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में योग एवं प्राणायाम शिविर शुरू

Thu, 30 Apr 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारपुरी में योग व प्राणायाम शिविर शुरू हो गया है। धाम में श्रद्धालुओं को अक्सर सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक थकान और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में योग और प्राणायाम उनके लिए संजीवनी का कार्य करेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु प्रतिदिन इस शिविर में शामिल होकर इसका लाभ ले रहे हैं। शिविर सुबह 10 से 11 बजे के बीच केदारनाथ मंदिर के पीछे निर्धारित स्थल पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के माध्यम से निशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. आरएस पाल ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण शरीर पर अचानक दबाव पड़ता है। ऐसे में प्राणायाम और योगाभ्यास शरीर को अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नोडल अधिकारी डाॅ. घनेंद्र वशिष्ठ ने सभी श्रद्धालुओं से इसका लाभ उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें