फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 10 हेक्टेयर भूमि के लिए मंडुवा के बीज बांटे

Thu, 30 Apr 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत कृषि विभाग रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत पाजना के कुनियाली गांव में बृहस्पतिवार को 10 हेक्टेयर भूमि के लिए मंडुवा के बीज निशुल्क दिए गए।
विज्ञापन

पहाड़ में मोटा अनाज पारंपरिक रूप से निरंतर उगाया जाता रहा है लेकिन पारंपरिक बीज की बुवाई के कारण उत्पादन की मात्रा बहुत कम हो गई। अब विवेकानंद पर्वतीय अनुसंधान केंद्र की ओर से तैयार बीज वीएल 379 प्रजाति को किसानों को बांटा गया है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 20 से 25 क्विंटल है। किसानों ने कहा कि सरकार ने मोटे अनाज मंडुवा का समर्थन मूल्य करीब 49 रुपये घोषित किया है और स्थानीय सहकारी समितियां इस मंडुवा की खरीद कर रही है। इस अवसर कृषि विभाग के कर्मचारी कुलदीप सिंह ने मंडुवा की फसल की पैदावार को बढ़ाने के उपाय भी बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें