फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक पंचकर्मा में तैनात एक नर्स की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण तबीयत बिगड़ गई। उसे हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के परिजनों से अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और आखिरी समय में रेफर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को नर्स निधि पत्नी दीपक को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। शाम 4 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान निधि को अधिक रक्तस्राव होने लगा। चिकित्सकीय टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। ऐसे में पीड़िता को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई भगवान सिंह ने बताया कि परिजनों ने जिला चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए ऑपरेशन करने के लिए कहा था, लेकिन डॉक्टरों ने नार्मल प्रसव होने की बात कही। आरोप लगाया कि रक्तस्राव अधिक होने पर डॉक्टरों ने उचित इलाज नहीं किया गया और बाद में रेफर कर दिया। इधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि नर्स निधि का सामान्य प्रसव हुआ था। रक्तस्राव बंद नहीं होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। अस्पताल में कोई सर्जन भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें