फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कलेक्ट्रेट के पास खेड़धार में 15 दिन से पानी ठप

Sat, 07 Mar 2026 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाली बर्तन लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के समीप खेड़धार क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके विरोध में स्थानीय महिलाएं खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन देकर नियमित जलापूर्ति की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी न आने के कारण उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। कई बार जल संस्थान से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कभी-कभार भेजे जाने वाले टैंकर से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन और अन्य सरकारी भवन बनने के समय क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज भी लोग पानी के लिए परेशान हैं। कहा कि खेड़धार क्षेत्र जिला कार्यालय के सबसे नजदीक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल है, जहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारी और कर्मचारी निवास करते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के आवासों में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान संदीप, अंशी देवी, प्रियंका देवी, मोनिका देवी, ममता देवी, कृष्णा देवी, विनीता देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें