फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए ग्रामीणों का अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण के ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा से भी वंचित हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल खोलने की मांग को लेकर गांव में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन महिला मंगल दल की दस सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठीं।
विज्ञापन

प्रधान ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी व उप प्रधान राजेश्वरी देवी ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या हल नहीं की जाएगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पहले दिन महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में दस महिलाओं ने धरना दिया। उनका कहना है कि आगामी विस चुनाव में गांव में आने वाले प्रत्याशियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। कहा कि त्रियुगीनारायण प्रमुख तीर्थाटन केंद्र है। बावजूद, प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है, जिसका खामियाजा स्थानीय के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ता है। इस मौके पर एमपी सेमवाल, पंच तमेर एसपी सेमवाल, सरपंच राजेश भट्ट, दिवाकर गैरोला, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष रजनीश गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें