फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी, दालें और मसालों का उत्पादन कर रहे हैं विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्सू गांव में सब्जी उत्पादन कर रहे युवा काश्तकार विजय सेमवाल छह वर्ष में 30 नाली बंजर भूमि को आबाद कर सब्जी, दालें और मसालों का उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही वह दो अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। उन्हें जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर और जिला प्रशासन की ओर से भी प्रगतिशील काश्तकार के सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से स्थानीय निवासी विजय सेमवाल बंजर खेतों को आबाद कर यहां सब्जी, दालें, मसाला और फलोत्पादन करते आ रहे हैं। वह छह वर्षों में 30 नाली बंजर भूमि को खेती लायक बना चुके हैं। इन दिनों उनके खेतों में मटर, मूली, धनिया, लहसुन, प्याज, मेथी, पालक, राई, लहसुन, अदरक, हल्दी का उत्पादन हो रहा है। वे इस सीजन में अभी तक 25 हजार से अधिक का अदरक बेच चुके हैं। वह पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी का उत्पादन कर आर्थिकी को भी मजबूत करने में जुटे हैं। उद्यान विभाग ने विजय सेमवाल की खेती की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से तारबाड़ भी कर दी है। विजय के प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए गांव के कई प्रवासी भी अपने पैतृक मकानों का पुनर्निर्माण व मरम्मत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें