गुप्तकाशी। डाॅ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। कैंप में छात्र-छात्राओं ने व्यंजन बनाने के साथ ही सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान हुई पंजाबी भाषा की लिखित प्रतियोगिता में वैभव नौटियाल, इशिका राणा और स्तुति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े मनोज बेंजवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्कूली बच्चों को अपनी लोक संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के भूगोल और इतिहास ज्ञान परीक्षा में अंशुल प्रथम, सुधांशु द्वितीय और कुशाग्र दुमागा तृतीय रहे। पंजाबी गायन में शिक्षक रामकृष्ण गोस्वामी और गढ़वाली गीत गायन में अभिभावक बब्बर सिंह चौहान और पूजा बिष्ट विजेता रहे। श्लोक गायन में सृष्टि बागवाड़ी अव्वल रही। संदर्भदाता कविता दुमागा और संयोजक बिनोद गैरोला, विद्यालय के चेयरमैन लखपत राणा, पीटीए अध्यक्ष आशीष राणा मौजूद रहे। संवाद