फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ाखाल अस्पताल में 260 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बावजूद नवासू समेत आसपास के गांव के युवा सुबह आठ बजे से ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जुटने लगे थे। शुक्रवार को यहां 260 युवाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार को क्षेत्र में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 से 44 वर्ग के टीकाकरण किया गया। इस दौरान नवासू, खिंगासारी, बंगोली, निषणी, पणधारा, कलेथ गांवों के युवा सुबह 8 बजे से ही सेंटर में पहुंचने लगे थे। ग्राम पंचायत नवासू की ग्राम प्रधान व आशा कार्यकर्ता देवेश्वरी रौथाण ने बताया कि टीकाकरण को लेकर सभी लोग जागरूक हैं। बारिश के बाद भी युवा वर्ग जिस तरह से टीकाकरण के लिए उमड़ा उसे देख स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी खुशी जताई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. फरीदा खातून ने बताया कि 18 से 44 वर्ग में 260 लोगों का टीकाकरण किया गया है। सेंटर में 45 वर्ग से अधिक में अब तक 95 फीसदी से अधिक का टीकाकरण हो चुका है।
केदारघाटी के सबसे दूरस्थ गांवों में शामिल तोषी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम त्रियुगीनारायण से सात किमी पैदल चलकर गांव पहुंची और टीकाकरण किया। ग्राम प्रधान जगत सिंह रावत ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्रवाले गांव में 35 लोग थे। उनका एक ही दिन में टीकाकरण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से युवाओं के टीकाकरण के लिए भी दोबारा शिविर लगाने की मांग की है। गांव में 18 से 44 वर्ष के 70 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें