फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पुश्ता ध्वस्त होने से कार खाई में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के पास भाणाधार में बदरीनाथ हाईवे का पुश्ता ध्वस्त होने से एक कार खाई में गिर गई। शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के कारण राजमार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़क पर बह रहा पानी घरों और दुकानों में घुस गया। वहीं, भाणाधार में हाईवे का नया पुश्ता भरभरा कर गिर गया जिसे वहां खड़ी कार भी मलबे में दबकर खाई में गिर गई। स्थानीय निवासी सुनीत चौधरी ने बताया कि ऑलवेदर रोड परियोजना में कार्यदायी संस्था की ओर से किए जा रहे घटिया निर्माण कार्य के चलते पुश्ता ध्वस्त हुआ है। बारिश के कारण लोगों की आवाजाही नहीं हो रही थी इसलिए बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें