फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट ने जगाई रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ की यात्रा को सुलभ व सरल बनाने के लिए डेढ़ दशक पूर्व स्वीकृत रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण की आस जग गई है। केंद्र सरकार के आम बजट में 60 किमी लंबे आठ रोपवे के निर्माण के लिए कांट्रेक्ट देने की बात कही गई है। ऐसे में इस महत्वकांक्षी योजना के जमीन पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के यात्राकाल में केंद्रीय पर्यटन सचिव ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से केदारनाथ रोपवे का प्रस्ताव मांगा था। इस पर, दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा एक निजी कंपनी से सर्वेक्षण भी कराया गया। बीते वर्ष भी रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण को लेकर पुन: प्रारंभिक सर्वेक्षण हो चुका है। अब, एक बार फिर केंद्र सरकार ने आम बजट में देश में आठ नए रोपवे निर्माण के कांट्रेक्ट देने की बात कही है, जिससे उम्मीद जगी है कि रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे का निर्माण हो सकेगा। रोपवे बनने से बाबा केदार की पैदल यात्रा सुगम हो जाएगी।
केदारनाथ के तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, रमाकांत शर्मा, अरविंद गोस्वामी, दिनेश बगवाड़ी आदि कहना है कि रोपवे निर्माण से यात्रियों को 17 किमी पैदल दूरी से निजात मिलेगी। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने रोपवे निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग भी की है। इधर, उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नई सरकार गठन के बाद रोपवे निर्माण की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रोपवे का हो चुका है सर्वेक्षण
वर्ष 2005 में रामबाड़ा-केदारनाथ के लिए 3.5 किमी रोपवे की स्वीकृति मिली थी। उत्तरांचल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (यूडेक) द्वारा योजना निर्माण के लिए सर्वेक्षण कर क्षेत्र की जांच भी की गई है। इसके बाद रोपवे निर्माण के लिए 70 करोड़ की अनुमानित लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर योजना का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए 2009 में टेंडर आमंत्रित किए गए, लेकिन किसी भी कंपनी ने इस कार्य में दिलचस्पी नहीं ली गई, जिससे योजना फाइलों में दफन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें