रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक के दो छात्रों का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। बीते सात वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राएं जवाहर व राजीव गांधी नवोदय और हिम ज्योति स्कूल के लिए भी चुने गए हैं।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिकांत नौटियाल ने बताया कि कक्षा 5वीं के अंकुर सिंह और शिवम नेगी का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। बताया कि पाठ्यक्रम के साथ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मनीषा देवी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन और अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों का संचालन बेहतरीन है। संवाद