फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देर रात हुई मूसलाधार बारिश, नाले के तेज बहाव में बह गए सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहन

Sat, 24 May 2025 04:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)

सार

रुद्रप्रयाग जिले के विजयनगर में आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन बह गए।
विज्ञापन
तेज बहाव में बहे कई दोपहिया वाहन  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरे के ऊफान से कई दोपहिया वाहन बह गए। यह सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन


मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन, जिसमें स्कूटी व मोटरसाइकिल शामिल हैं, पानी के बहाव में बहते हुए मंदाकिनी नदी किनारे तक पहुंच गऐ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर अस्पताल से ई-रिक्शा में रखकर ले गए शव, मामले में जांच के आदेश, तीन सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इधर, थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने बताया कि वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बहे हैं। नगर क्षेत्र में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें