फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जाखणी गांव निवासी आकाश नेगी (30) ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। बीते 23 मई को उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र, जिला व उत्तराखंड का गौरव बढ़ावा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने आकाश नेगी को बधाई दी है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जाखणी गांव निवासी मातबर सिंह नेगी व संतोष नेगी की दो संतानों में बढ़े पुत्र आकाश को बचपन से ही पर्वतारोहण का शौक था। वर्ष 2007 से अमेरिका में पढ़ाई के बाद वह एक मल्टीनशनल कंपनी में नौकरी करने लगे, लेकिन पर्वतारोहण का जुनून कम नहीं हुआ। वे अभी तक दुनिया की चार सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। बीते 23 मई को भी उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ न्यूयार्क अमेरिका में कार्यरत आकाश के पिता मातबर सिंह नेगी ने व्हाट्सएप पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा 7 महाद्वीपों के 7 पर्वतों को फतह करने का सपना संजोकर पर्वतारोहण की तैयारी कर रहा है। वह, अभी तक अफ्रीका के माउंट क्लीमंजारो, अमेरिका की माउंट डेनाली, दक्षिण अमेरिका की एकॉनकागुआ और एशिया की माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुका है। अब, उसका लक्ष्य यूरोप, अंटार्कटिका और आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों पर सफल पर्वतारोहण का है। उन्होंने बताया कि स्कूली जीवन से ही आकाश को ट्रेकिंग व माउंटेरिंग का शौक रहा है। वर्ष 2007 से पहले देहरादून में पढ़ाई के दौरान भी कई बार ट्रेकिंग कर चुका था। आकाश की छोटी बहन भी एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। इधर, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने आकाश को एवरेस्ट पर सफल पर्वतारोहण की बधाई दी है। कहा कि विदेश में रहकर भी जिले के युवा अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले जिले के गुनाऊं गांव की नूतन वरिष्ठ भी एवरेस्ट को फतह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें