फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष से हैंडओवर के इंतजार में प्रसाद योजना में बना शौचालय

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में नया बस अड्डा मार्ग पर चार वर्ष से हैंडओवर के इंतजार में लाखों से निर्मित शौचालय। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
प्रसाद योजना के तहत 13 लाख की लागत से बना शौचालय चार वर्ष बाद भी पर्यटन विभाग के हैंडओवर नहीं हो पाया है। देखरेख के अभाव में यह भवन खस्ताहाल हो रहा है। साथ ही चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है।
विज्ञापन

नया बस अड्डा मार्ग पर वर्ष 2018 में यूपी निर्माण निगम ने शौचालय का निर्माण किया था। यहां महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग स्नानघर, शौचालय की सुविधा है, लेकिन निर्माण के चार वर्ष बाद भी यह संपत्ति पर्यटन विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाई है। अगर, यह शौचालय विभाग के हैंडओवर हो जाता तो ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों को समस्या नहीं होती। साथ ही यात्राकाल में यात्रियों को भी लाभ मिलता। इधर, जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम ने भवन से संबंधित कई कार्य पूरे नहीं किए हैं, जिस कारण इसे अधिगृहीत नहीं जा सका है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था से पत्राचार भी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें