फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद भी नहीं बन पाया तीन किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तेज सिंह रावत का पैतृक गांव सिरवाणी-बांसी आजादी के 75 वर्ष बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। सड़क के अभाव में ग्रामीण मीलों पैदल नाप रहे हैं। गांव में मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सिरवाणी गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के सिरवाणी-बांसी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तेज सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वे कई बार जेल भी गए। आजादी के बाद उन्हें ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित भी किया लेकिन स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी उनका गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। ग्राम पंचायत बांसी का राजस्व गांव सिरवाणी के लिए डांगली तोक से तीन किमी मोटर मार्ग स्वीकृत है। इसका लोनिवि द्वारा पूर्व में सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक निर्माण की कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्राम प्रधान अंजना देवी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र त्रिलोक सिंह रावत का कहना है कि यातायात सुविधा के अभाव में सिरवाणी के 65 परिवार पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस का कहना है कि तीन किमी मोटर मार्ग का जल्द ही अंतिम सर्वे होना है। इसके बाद निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें