फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: नई पहल...केदारनाथ में इस बार CCTV से लैस ग्लास रूम में होगी चढ़ावे की गिनती

Wed, 05 Apr 2023 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

2019-22 में यात्रियों की रिकार्ड संख्या के बावजूद मंदिर समिति की आय को लेकर कई सवाल उठे थे। ऐसे में इस बार समिति यात्राकाल में होने वाली आय को सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में इस बार श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यात्राकाल में भक्तों द्वारा चढ़ावे व भेंट की गई धनराशि की गिनती ग्लास रूम में करेगी। यह कक्ष चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। आमदनी में पारदर्शिता के लिए समिति ने यह नई पहल की है। मंदिर समिति केदारनाथ में कपाट खुलने के बाद प्राथमिकता से एक कांच के कमरे का निर्माण करेगी। कक्ष के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिन्हें स्थानीय व समिति के देहरादून कार्यालय से भी लिंक किया जाएगा।

विज्ञापन


Hemkund Sahib: श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

2019-22 में यात्रियों की रिकार्ड संख्या के बावजूद मंदिर समिति की आय को लेकर कई सवाल उठे थे। ऐसे में इस बार समिति यात्राकाल में होने वाली आय को सार्वजनिक करेगी। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ में चढ़ावे व भेंट से प्राप्त धनराशि की गणना के लिए चार से छह कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। साथ ही इस धनराशि का अलग-अलग रिकार्ड रखा जाएगा जिससे दोनों का सही आंकड़ा प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की गणना के लिए होगी ठोस व्यवस्था
केदारनाथ में कपाट खुलने के दिन से पूरे यात्राकाल में प्रत्येक दिन यात्रियों की संख्या की सही जानकारी मिल सकेगी। बीकेटीसी द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ पीआरडी व पुलिस जवानों की मदद ली जाएगी। बता दें कि बीते वर्ष कपाट खुलने के दिन धाम में 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के होने की बात कही गई थी लेकिन मंदिर समिति द्वारा दर्शनार्थियों की संख्या सिर्फ 23512 बताई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें