फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के लिए युवा वर्ग में खासा उत्साह: भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग नगर व ग्रामीण मंडल के भाणाधार व खांकरा में सदस्यता अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। कहा कि यह देशव्यापी अभियान है। इसमें प्रतिदिन हजारों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में भाणाधार व खांकरा में सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा वर्ग उत्साह के साथ भाजपा में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। युवा व अन्य लोग इन दोनों नेताओं के कार्यों से अभिभूत होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शशि सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, बुद्धि बल्लभ ममगाईं, बद्री ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें