फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन ने दी लोकसंस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति

Wed, 13 Apr 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाखी पर्व की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत सुमाड़ी के सूर्याप्रयाग में एक दिवसीय सूर्याप्रयाग पर्यटन विकास मेले में लोक गायक किशन महिपाल ने लोक संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं स्कूली बच्चों ने भी कई रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया। उन्होंने कहा कि पौराणिक धरोहरों को बचाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने मेला आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारण कक्ष बनाने की बात भी कही। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोपाल पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कंडारी, ग्राम प्रधान गणेशी देवी ने भी विचार व्यक्त किए।

समारोह में जनता इंटर कालेज लाटाबाबा, जनता जूनियर हाईस्कूल साणेश्वर और अतुल मॉडल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।  मेले की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही। इससे पहले दोपहर को क्षेत्र की आराध्य देवी इंद्रासनी देवी क्षेत्रपाल सहित अन्य देव डोलियों को ग्रामीणों ने नदी स्नान कराया गया। आयोजन समिति के राजेेंद्र बडेानी और अरुण चमोली का ग्रामीणों व अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें