फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में बच्छणस्यूं के लोगों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पट्टी बच्छणस्यूं की 21 ग्राम पंचायतों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है। यहां एक माह में ग्राम पंचायत बाड़ा, बरसूड़ी, धारकोट और संकरोड़ी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। जबकि 13 गांवों में 90 से 96 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

बाड़ा, संकरोड़ी, धारकोट और बरसूड़ी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या क्रमश: 120, 100, 65 और 67 थी। जबकि दूरस्थ गांव झुंडोली, बणसू, पीपली, डुंगरा, बामसू, चौंथला शिवपुरी, छतोड़ा, जुंटई, टैठी, जैंटा, बैरागणा, नवासू, स्यूंणी, खांकरा में 90 से 96 फीसदी तक टीकाकरण हो चुका है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख व स्थानीय निवासी शशि सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कई लोगों ने टीकाकरण के लिए 10 से 40 किमी की दूरी भी तय की है। क्षेत्र में पौड़ी जिले की सीमा पर बसे मोलखाखाल के ग्रामीण टीकाकरण के लिए जीआईसी बाड़ा पहुंचे, जो लगभग 22 किमी की दूरी पर है। वहीं, नवासू गांव के कई युवा टीका लगाने के लिए रुद्रप्रयाग व नगरासू पहुंचे। कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी ने बताया कि गांवों में प्रकाश सिंह, भगवती सिंह, सतीश पटवाल, प्रदीप सिंह अमित राणा, सुधा कंडारी, बलवीर सिंह पटवाल, सुरेश पटवाल, राजेश कुमार, अनुज बिष्ट, प्रदीप मलासी, राकेश चंद्र ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। इन लोगों ने बुजुर्गों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और फिर घर छोड़ने में भी मदद की। 21 ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग तीन हजार लोगों में 1900 को टीका लग चुका है। 90 वर्ष तक के कई बुजुर्ग भी परिजनों के साथ दो से तीन किमी पैदल चलकर सेंटरों पर पहुंचे हैं।
--------------
क्षेत्र में सात हजार युवा
बच्छणस्यूं के 21 ग्राम पंचायतों के 90 से अधिक गांवों/तोकों में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों की संख्या 7000 है। इस आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिन जीआईसी बाड़ा में केंद्र संचालित किया गया था। लेकिन सिर्फ 480 युवाओं को ही टीका लग पाया। कनिष्ठ प्रमुख ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में जीआईसी बाड़ा, बरसूड़ी, टैठी, पित्रधार व खेड़ाखाल में सेंटर खोलने की मांग की गई है। इस संबंध में सीएमओ को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

----------
टीकाकरण के प्रति लोगों का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब, युवा वर्ग के वैक्सीनेशन पर फोकस किया जा रहा है। क्षेत्र में तीन-चार सेंटरों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आशा कार्यकर्ताओं का वैक्सीनेशन अभियान में पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

-डा. बीके शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें