फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विघ्न संपन्न हो गई जसोदा देवी की बेटी का विवाह

Wed, 27 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार जुटे और ग्रामीणों का सहयोग मिला तो जसोदा देवी की बेटी की शादी निर्विघभन संपन्न हो गई। विवाह समारोह के दौरान गांव वाले पैदल रास्ते पर पुलिस के दो जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहे। बेटी के विवाह को लेकर पिता की ओर से विघभन डालने की आशंका निर्मूल साबित हुई।
विज्ञापन


बुधवार को खाल-भणगा गांव में सीमा के विवाह को लेकर सुबह से ग्रामीण तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर करीब सवा एक बजे श्रीनगर से बारात गांव पहुंची, जिसका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद भोजन के साथ-साथ विवाह की सभी रस्मों के निर्वहन के बाद शाम छह बजे दुल्हन अपनी ससुराल के लिए विदा हुई। इससे पहले मंगलवार रात को भी गांव में मेंहदी  कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ।

इधर,  पुलिस ने दुल्हन की मां जसोदा देवी के पत्र का संज्ञान लेते हुए विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जसोदा देवी ने अपने पति सतीश चंद्र निवासी मुनियाघर की ओर से बेटी के विवाह में उपद्रव की आशंका जताई थी। इस पर गांव से कुछ दूरी पर रतनगढ़ में पुलिस के दो जवान सुबह से तैनात किए गए थे। मयाली चौकी प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि विवाह समारोह को लेकर सुरक्षा के प्रति मंगलवार रात से पूरी सतर्कता बरती गई थी। जसोदा देवी का पति सतीश चंद्र के विवाह समारोह में शामिल नहीं होने से जवानों को गांव नहीं भेजा गया, लेकिन वे रतनगढ़ में पूरे समारोह तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें