फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ओ भाना रंगीली भाना, ओ भाना रंगीली...

विज्ञापन
दशज्यूला-जागतोली महोत्सव के आ​खिरी दिन महिला मंगल दल की महिलाएं लोक गीत प्रस्तुत करते हुए। जागर
विज्ञापन
लोक गायक किशन महिपाल के नाम रहा जागतोली मेले की आखिरी शाम
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंच निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा की
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला-जागतोली में तीन दिवसीय महोत्सव का आखिरी दिन लोकगायक किशन महिपाल के नाम रहा। ‘ओ भाना रंगीली भाना.. ओ भाना रंगीली, ‘तिबरी का छाला घुघती, पंदरी का छाला घुघुती’ सहित कई गीतों पर मेलार्थी झूमे। महोत्सव में महिला व युवक मंगल दलों ने भी प्रस्तुति दी। समापन पर मेला समिति ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया।
सोमवार को महोत्सव के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ने महोत्सव के मंच निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि पौराणिक मेले हमारे संस्कृति को जीवित रखने के साथ ही भाईचारे के प्रतीक भी हैं।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि मेलों के आयोजन से स्थानीय लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। इस मौके पर अंशी देवी, दिगंबर नेगी, सतवीर जग्गी, शुभम, मानसी ने भी प्रस्तुति दी। बीरेंद्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेंद्र कांडपाल, नमिता कांडपाल, ताजवर फरस्वाण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भंडारी, संयोजक निधे किशोर, विकास डिमरी, सुनील नौटियाल, अमित प्रदाली, भाजपा चोपता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, लक्ष्मण बर्त्वाल, आशा, चंदन नेगी, अनिल सेमवाल, पूर्ण सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें