फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छह माह के लिए खुले गौरी माई मंदिर के कपाट

Tue, 14 Apr 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड में मां गौरी माई मंदिर के कपाट मंगलवार को सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों ने मां गौरी के दर्शन कर आशीष लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैसाखी पर गौरी गांव में पुजारी ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद माता की भोग मूर्तियों को कंडी में रखकर गांव से गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर लाया गया। मंदिर मठापति संपूर्णानंद गोस्वामी ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचे कुल पुरोहित, मंदिर समिति एवं हकहकूक धारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट छह माह के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, सरपंच मुकेश गोस्वामी, महादेव गोस्वामी, सुशील, संदीप गोस्वामी, गणेश गोस्वामी, दामोदर गोस्वामी, दीर्घायु, कैलाश व व्यापारी एवं मंदिर समिति के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें